Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

अखिलेश कैबिनेट में बर्खास्त गायत्री प्रजापति फिर से शामिल, छह राज्य मंत्री हुए पदोन्नत

अखिलेश कैबिनेट में बर्खास्त गायत्री प्रजापति फिर से शामिल, छह राज्य मंत्री हुए पदोन्नत

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को अखिलेश कैबिनेट के छह नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई | शपथ लेने वालों में अभिषेक मिश्र, याशिर शाह, शिवकांत ओझा, गायत्री प्रजापति, मनोज पांडेय और शंखलाल माझी के नाम शामिल हैं | अभिषेक मिश्र, याशिर शाह और शंखलाल माझी को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वहीं गायत्री प्रजापति, मनोज पांडेय और शिवकांत ओझा को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इन्हें पहले मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था |

यह अखिलेश मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार था मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले रविवार देर शाम मुख्यमंत्री अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाक़ात की थी | पिछले विस्तार में भी बर्ख़ास्त हुए मंत्री बलराम यादव को दोबारा शामिल करने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ तीन महीने पहले 27 जून को अखिलेश सरकार ने सातवीं बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था |

पार्टी में चल रहे विवाद की छाया शपथ ग्रहण समारोह में भी नज़र आई इस अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव मौजूद थे | लेकिन पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और अमर सिंह समारोह में मौज़ूद नहीं थे| वहीं समाजवादी पार्टी की पारिवारिक कलह का असर अब पार्टी की चुनावी योजनाओँ पर भी पड़ने लगा है | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव 6 अक्‍टूबर को अपने लोकसभा क्षेत्र आज़मगढ़ में एक रैली करने वाले थे. इसे पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा था. लेकिन अब यह रैली रद्द कर दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *