State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया ‘हक़पूर्ति पत्र’

निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया 'हक़पूर्ति पत्र'

लखनऊ डेस्क/ कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए बुधवार को अपना विजन डाक्यूमेंट्स जारी किया। इसे कांग्रेस ने ‘हक पूर्ति पत्र’ नाम दिया है। इस दौरान पार्टी के प्रदेशध्याक्ष राजबब्बर ने कहा- “कांग्रेस पार्टी वादों के लिए नहीं उन्हें पूरा करने के लिए विजन डाक्यूमेंट्स जारी करती है। पार्टी कार्यालय में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की तरफ से मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमा अवस्थी मौजूद रहीं।

राजबब्बर ने कहा- “कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी ‘हक पूर्ति पत्र’ एक सपना है जिसे राजीव गांधी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने चाहे ‘हरित क्रांति हो चाहे “कम्यूटर क्रांति” हो समाज के छोटे-छोटे से आदमी को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाई हैं और उस पर काम किया है।

ये हैं अहम बातें

सभी वार्डों में मोहल्ला क्लिनिक का संचालन करेंगे। प्रत्येक वार्ड में जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र के आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। शहीदों के नाम पर स्मारकों और पार्कों का निर्माण होगा। सफाई व्यवस्था के लिए स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे। श्मसान घाट के लिए विद्युत शवगृह का निर्माण किया जाएगा। महिलाओं सुरक्षा को देखते हुए महिला विद्यालयों में CCTV लगाए जाएंगे। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में इको फ्रेंडली टायलेट का निर्माण किया जाएगा। अनाथ बच्चों के लिए बालगृह का निर्माण।

योगी सरकार पर हमला

उन्होंने कहा- “आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गोरखपुर में भ्रष्टाचार के कारण 1 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। हम वादों के लिए नहीं बल्कि उसे पूरा करने कर लिए के लिए विजन डाक्यूमेंट्स जारी करते हैं। अगर कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव जीतकर आती है तो अपनी जनता के प्रति अपनी जवाब देही तय करेगी। राजबब्बर ने कहा-“राम के नाम पर कुछ लोग आज जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। अगर वे सच में राम के प्रति आस्था रखते तो गोरखपुर में 1 हजार बच्चों की मौत नहीं होती।

श्रीश्री रविशंकर पहले भी कई बार कश्मीर से लेकर सीरिया तक के मसले में मध्यस्तता की बात करते रहे हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि उसका क्या रिजल्ट निकला। श्रीश्री रविशंकर मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं। जनता को भी मुस्कुराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *