Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

रेलमंत्री सुरेश प्रभु, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास

रेलमंत्री सुरेश प्रभु, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास

लखनऊ डेस्क/ लखनऊ से सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु आज गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास करने लखनऊ पहुंचे। हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शाम‌िल हुई रीता बहुगुणा जोशी भी मंच पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम गोमती स्टेशन पर आयोज‌ित ‌क‌िया गया है।

कार्यक्रम में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा की रेल में काफी लंबे वक्त से न‌िवेश नहीं क‌िया गया है। रेल में यात्र‌ियों की संख्या तो लगातार बढ़ती जा रही है लेक‌िन साधन नहीं बढ़ाए गए। न‌िवेश नहीं होगा तो नई लाइन नहीं बनेगी ज‌िसकी वजह से ट्रेनों की संख्या भी नहीं बढ़ पाएगी। लोग यात्रा करने के बाद थकान महसूस करते हैं। इसके बाद सीढ़‌ियां चढ़ने में भी द‌िक्कत होती है, खानपान सेवा में भी सुधार करने की जरूरत है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने रेल को बड़े पैमाने पर प्राथम‌िकता दी है।

दोनों केंद्रीय मंत्र‌ियों ने टर्मिनल, स्टेशन भवन, इंट्री गेट, होम प्लेटफार्म और नई लाइन का शिलान्यास और लखनऊ जंक्शन पर यात्री सुविधा के लिए हुए कार्य का लोकार्पण का श‌िलान्यास क‌िया। साथ ही घोषणा की, गोमतीनगर 200 करोड़ से वर्ल्डक्लास स्टेशन बनेगा। गोमतीनगर से मुम्बई की ट्रेन चलेगी। वहीं अालमनगर 10 करोड़ रुपए से सेटेलाइट स्टेशन बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *