Poll 2017, State, Top Story, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

क्या होगा ‘गायत्री’ पर जनता का फैसला…???

क्या होगा 'गायत्री' पर जनता का फैसला...???
TIL Desk #Election/ खनन घोटाले पर सी बी आई का शिकंजा कसते ही सुर्खियों में आये उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति अब फूट फूट के रो रहे है | सी ऍम अखिलेश तक उन के साथ मंच साझा करने से कतरा गए | सिर पर रेप केस में गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है तो बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगा दी | चुनाव नजदीक है, अमेठी से सपा के प्रत्याशी है जहाँ पांचवे चरण के लिए २७ फ़रवरी को वोट डाले जा रहें हैं| अब गायत्री रेप के इस आरोप को भाजपा की सोची समझी साज़िश ठहरा रहें हैं | सच क्या है यह तो जांच के नतीजे ही बताएँगे पर प्रजापति के चुनाव का नतीजा क्या होगा यह तो अमेठी के मतदाता ११ मार्च को ही बता देंगे |

दरअसल गायत्री प्रजापति अखिलेश सरकार में खनिज मंत्री थे तभी बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप लगे और हाई कोर्ट ने सी बी आई जांच के आदेश कर दिए | वे मुख्यमंत्री की निगाहों में चढ़ गए और बर्खास्त कर दिये गए | इसी बीच समाजवादी कुनबे में रार बढ़ी तो वे खलनायक बन के उभरे | मुलायम की शरण मिलने से अखिलेश ने उन्हें मंत्री बना दिया पर विभाग बदल कर ‘परिवहन’ दे दिया | मामला टिकट का फंसा, बात अमेठी की थी किसी तरह राहुल-अखिलेश ने समझौता कर सीट उन्हें दे दी | पर इसी बीच चित्रकूट सभासद रह चुकी वहां की एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगा दिया | यह भी कहा की उन की बेटी के साथ भी बदतमीजी की गई है |

महिला ने सीधे सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर मंत्री सहित उन के आधा दर्जन साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने व वीडियो बना कर लंबे समय तक ब्लैक मेल की बात कही | अदालत के आदेश पर लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में इन सभी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज हो गया | क्योंकी दुर्घटना स्थल मंत्री जी का सरकारी आवास बताया गया है | अब गायत्री इस चुनाव के वक्त बुरे फंसे | घटना सच है या राजनैतिक प्लान यह तो भगवान् ही जाने पर अखिलेश प्रचार में अमेठी गए तो सभा मंच पर गायत्री नहीं थे | बिना उन का नाम लिए मुख्यमंत्री ने सपा के लिए वोट माँगा | दरअसल हुआ यह कि सुप्रीमों के मंच पर आने से पहले ही गायत्री जनता के सामने फूट-फूट कर रोये | अपने को निर्दोष बताया और भाजपा के ऊपर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया | उधर अमित शाह भी अपनी सभाओं में यह मुद्दा जोर-शोर से उछाल रहे है |

चुनाव से निपटने के बाद पुलिस जांच तो करेगी ही तब सच सामने आएगा, पर गिरफ़्तारी से बचने को प्रजापति भी सुप्रीम कोर्ट गए हैं, अब देखना है की जनता की अदालत क्या फैसला देती है |

सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
TV INDIA LIVE (Broadcasting Service)
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
———————————————————-
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *