India, Poll 2017, State, Top Story, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

योगी बने यूपी के 21वें मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्रियों के साथ ली शपथ

यूपी डेस्क/ यूपी की सत्ता को चलाने के लिए प्रचंड बहुमत पाकर बीजेपी ने महंत योगीनाथ को यूपी की कमान सौंपी है | उन्हें लखनऊ में शनिवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया | वह राज्य के 21वें सीएम बन गए हैं | प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री बने हैं | आइये नज़र डालते है ‘योगी के मंत्रिमंडल’ पर…..

मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री- दिनेश शर्मा

कैबिनेट मंत्री

1. सूर्य प्रताप शाही- बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं |

2. सुरेश खन्ना -आठ बार के विधायक है | सीएम की रेस में रह चुके हैं |

3. स्वामी प्रसाद मौर्य -बीएसपी से बीजेपी में आए | बीएसपी में नंबर दो की हैसियत थी | कुशीनगर के पडरौना से चुनाव जीते हैं |

4. सतीश महाना – कानपुर से सात बार विधायक रह चुके हैं | कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं | इनका परिवार संघ से जुड़ा रहा है |

5. राजेश अग्रवाल- पेशे से कारोबारी हैं | अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं |

6. रीता बहुगुणा जोशी -लखनऊ कैंट से विधायक | कांग्रेस से बीजेपी में आईं हैं, कांग्रेस की कद्दावार नेता रही हैं | -हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं |

7. दारा सिंह चौहान -बीएसपी के बीजेपी में आए है | पूर्व सांसद रह चुके हैं |

8. श्री धर्मपाल सिंह- राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं | पार्टी में साफ सुथरी छवि माने जाते हैं | पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता हैं, लोध जाति के बड़े नेता हैं |

9. एसपी सिंह बघेल -राज्यसभा और लोकसभा का सदस्य रह चुके हैं | सपा और बसपा में रह चुके हैं | सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं |

10. सत्यदेव पचौरी- -कानपुर की गोविंदनगर सीट से विधायक | तीसरी बार विधायक बने | ब्राह्मण जाति से संबंध हैं |

11. रामापति शास्त्री -यूपी में पूर्व मंत्री रह चुके हैं | दलित नेता हैं |

12. जय प्रताप सिंह -सिद्धार्थनगर के बांसी सीट से विधायक हैं | राजपरिवार से आते हैं | ठाकुर जाति से हैं |

13. ओम प्रकाश राजभर -बीजेपी के सहयोगी दल के नेता हैं | सुहेलदेव राजभर पार्टी के नेता हैं| गाजीपुर के जहूराबाद सीट से विधायक हैं |

14. बृजेश पाठक -बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए हैं | लखनऊ सेंट्रल से विधायक चुने गए | ब्रह्माण जाति से आते हैं |

15. लक्ष्णी नारायण चौधरी -बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए हैं |

16. चेतन चौहान -पूर्व क्रिकेटर हैं, 40 टेस्ट खेले हैं | अमरोहा से सांसद रह चुके हैं | अमरोहा के नौगांव विधायक बने हैं |

17. श्रीकांत शर्मा -मथुरा सीट से विधायक हैं |अमित शाह के बेहद करीबी हैं |
बीजेपी के महत्वपूर्ण फैसलों में अहम रोल अदा करते रहे हैं | संगठन में खासा असर है |

18. राजेंद्र प्रताप सिंह -2003 में मंत्री रह चुके हैं | प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से विधायक रह चुके हैं |

19. सिद्धार्थनाथ सिंह – पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं | इलाहाबाद पश्चिम से विधायक चुने गए हैं | संगठन के काम के लिए जाने जाते हैं |

20. मुुकुट बिहारी वर्मा – बहराइच की कैसरगंज सीट से विधायक |

21. आशुतोष टंडन -लालजी टंडन के बेटे हैं | बीेजेपी का ब्राह्मण चेहरा हैं |

22. नंद गोपाल कुमार नंदन -कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं, बीएसपी में रह चुके हैं | इलाहाबाद दक्षिण से विधायक चुने गए |

Like us: www.facebook.com/tilupnewsmail
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *