Punjab & Haryana, State, हिंदी न्यूज़

पंजाब उपचुनावः अकाली दल के गढ़ में कांग्रेस को मिली जीत

पंजाब उपचुनावः अकाली दल के गढ़ में कांग्रेस को मिली जीत

चंडीगढ़ डेस्क/ पंजाब के उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के गढ़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। शाहकोट विधानसभा सीट को अकाली दल का गढ़ माना जाता है। यहां सुबह से ही कांग्रेस को बढ़त मिली थी। कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने यहां अकाली दल के नायब सिंह कोहर को 38802 वोटों से हराया है। सात दौर की मतगणना के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस 16,000 से अधिक मतों से यहां आगे चल रही थी। कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लादी शोरोवालिया कुछ चरणों की मतगणना के बाद अकाली दल के अपने प्रतिद्वंद्वी नायब सिंह कोहर से आगे चल रहे थे।

लाडी को सात दौर की मतगणना में 34,000 से अधिक वोट मिल मिले थे। जबकि कोहर को केवल 18,000 वोट ही मिले थे। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार रतन सिंह काफी पीछे रहे। उन्हें केवल 1,100 से कुछ अधिक वोट ही मिले। फरवरी में अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहर के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहर इस सीट से पांच बार चुने गए थे। उनके बेटे नायब सिंह कोहर को अकाली दल ने चुनावी मैदान में उतारा है।

इस बार उपचुनाव के लिए मैदान में 12 उम्मीदवार थे। 28 मई को इस सीट पर मतदान हुआ था। इस विधानसभ सीट पर कुल 76 फीसदी मतदान हुआ था। पंजाब में मार्च 2017 से कांग्रेस की सरकार है। शाहकोट उपचुनाव में जीत का श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया है। उन्होंनें ट्वीट किया कि वह जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया। उन्होंने कहा कि हमने जो वादे घोषणापत्र में किए हैं, वे उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कैप्टन सिंह ने हरदेव सिंह शेरोवालिया को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *