State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

भाजपा विधायक का विवादित बयान: मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वरीय व्यवस्था

भाजपा विधायक का विवादित बयान: मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वरीय व्यवस्था

बलिया डेस्क/ भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह हमेशा अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। भाजपा विधायक का कहना है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वरीय व्यवस्था है। ईश्वर ने ऐसे व्यक्ति को दण्ड देने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को प्रेरित कर दिया।

भाजपा विधायक ने कहा कि मैं तो मानता हूं कि ईश्वरीय व्यवस्था ही है। संविधान भले ही थोड़ा देर लगाए हुए था लेकिन किसी न किसी के दिमाग में इस तरह की बात के लिए ऊपर वाले ने प्रेरित कर दिया। इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा, उसको उसका फल भुगतना पड़ेगा।

जेल में मौत जरूर हुई है। विधायक ने कहा कि ऊपर की सृष्टि का संचालन जो करता है, वह अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है। वो जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिसके हाथ से दंड दिलवाना चाहता है, वह दिलवाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *