Delhi-NCR, Home, State, हिंदी न्यूज़

कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली डेस्क/ कांग्रेस नेता एनडी तिवारी का गुरुवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। 1925 में आज के ही दिन तिवारी का जन्म हुआ था। वे पहले ऐसे नेता थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री बने।

तिवारी 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2002-2007 तक वे उत्तराखंड के सीएम रहे। वे 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे।

तिवारी का जन्म नैनीताल के बलौटी गांव में 18 अक्टूबर 1925 को हुआ था। शुरुआती पढ़ाई के बाद वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी गए, जहां से उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए और फिर एलएलबी की।

वह 1947 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1947 से 1949 तक वे ऑल इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस के सचिव रहे।

तिवारी ने 1954 में सुशीला तिवारी से विवाह किया। 14 मई 2014 को उन्होंने उज्ज्वला तिवारी से 88 साल की आयु में शादी की। एनडी तिवारी उज्ज्वला के बेटे रोहित शेखर के जैविक पिता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *