लखनऊ डेस्क/ कांग्रेस की दरियादिली पर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रहार किया है। मायावती ने एक बार फिर साफ किया है कि कांग्रेस से उनका कोई तालमेल या गठबंधन बिल्कुल नहीं है। कांग्रेस चाहे तो यूपी की 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जनता से भ्रम में न आने की अपील की है।
मायावती ने कहा कि, यूपी समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाए जा रहे किस्म किस्म के भ्रम में कतई न आएं।
मायावती ने कहा कि, कांग्रेस यूपी में भी पूरे तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े। यानि हमारा यहां बना गठबंधन अकेले भाजपा को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबरदस्ती यूपी में गठबंधन के लिए सात सीट छोड़ने की भ्रांति न फैलाए।