State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

रेड कार्ड के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : अखिलेश

रेड कार्ड के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा रेड कॉर्ड के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि सपा के लिए ज्यादा से ज्यादा रेड कार्ड जारी किया जाए।

अखिलेश ने कहा कि क्या रेड कॉर्ड केवल सपा और बसपा के लिए ही जारी किए जाएंगे। क्या भाजपा के सभी लोग साफ सुथरे छवि के हैं। क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। भाजपा रेड कार्ड के माध्यम से लोगों को डराने में जुटी है ताकि लोग भयभीत होकर वोट न करें।

सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के लिए रेड कॉर्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट देने से रोका जा रहा है। हमने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की थी और आज एक बार फिर इसकी शिकायत कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भाजपा जातिवाद और लोगों के बीच धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। उनकी सरकार पूरी तरह से झूठ पर टिकी हुई है।

इस बार गठबंधन भाजपा की सरकार गिराने में कामयाब होगा। अखिलेश ने कहा कि छठवें चरण के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। सातवें चरण में वे कुछ सीटें जीत सकते हैं। भाजपा इस चरण में केवल एक सीट ही जीत पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *