State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

ईद अच्छे से मन जाए, यही बहुत है डर रहता है पता नहीं कब क्या हो जाए: आज़म खान

ईद अच्छे से मन जाए, यही बहुत है डर रहता है पता नहीं कब क्या हो जाए: आज़म

रामपुर डेस्क/ सपा के पूर्व मंत्री और मौजूदा सांसद आजम खान एक महीने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर पहुंचे और सोमवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर ईदगाह में अपने बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम खान के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने जनता को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर आजम ने कहा कि, ईद अच्छे से मन जाए, यही बहुत है। डर रहता है कि पता नहीं कब क्या हो जाए?

आजम खान ने कहा कि, यह कुर्बानी का मौका है, जितनी जिसकी कुर्बानी हो जाए अच्छा है। यह ईद कुर्बानी की कहलाती है। यह ईद कुर्बानी मांगती है। अपने ऊपर दर्ज मुकदमों पर आजम खान ने कहा कि, इसमें क्या कहना है? क्या नजर नहीं आता? कितना बड़ा जुल्म है? हमारे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। सारे मुकदमे ही यूनिवर्सिटी पर हैं। सारे मुकदमे हैं बच्चों के स्कूलों पर। आपके हाथों में झाड़ू देना है। आप से मल साफ करवाना है। आपसे सड़कों पर झाड़ू दिलाना है। आप को गुलाम बनाना है।

आपके हाथों में कलम कौन आने देगा और गैरों की शिकायत क्यों करते हो, अपनों से सवाल करो, खुद अपने गिरेबान में मुंह डालकर देखें। आजम खान ने कहा कि, यह सिर्फ लोकसभा का इलेक्शन जीतने के लिए किया गया है। अब क्योंकि विधानसभा का उपचुनाव सामने है। यह जुल्म करके यूनिवर्सिटी बर्बाद करके इलेक्शन जीत लेंगे क्या? भारतीय जनता पार्टी और जिले का इंतजामिया इलेक्शन जिता पाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *