Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 21 अक्टूबर को मतदान

12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 21 अक्टूबर को मतदान

लखनऊ डेस्क/ चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश समेत 17 राज्य और पुड्डुचेरी में विधानसभा के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी स्थानों पर एक साथ 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। उत्तरप्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दल अब उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

रामपुर (रामपुर सदर), सहारनपुर (गंगोह), फिरोजाबाद (टूंडला), अलीगढ़ (इगलास), लखनऊ (लखनऊ कैंट), बाराबंकी (जैदपुर), कानपुर (गोविंदनगर), चित्रकूट (मानिकपुर), बहराइच(बलहा), प्रतापगढ़(सदर), अंबेडकरनगर(जलालपुर), मऊ(घोसी)

उप्र में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा उत्तरप्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी रही। भाजपा ने यहां 80 में से 62 सीटें जीतीं। भाजपा के सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिलीं थी। गठबंधन ने 15 (बसपा- 10, सपा- 5) और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत हासिल की। बसपा 2014 के चुनाव में उप्र में पिछली बार खाता नहीं खोल पाई थी। 2014 में इनमें से एनडीए को 73 पर जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *