State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

छेड़छाड़ पीड़िता की मां को जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला

छेड़छाड़ पीड़िता की मां को जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर डेस्क/ कानपुर में हुए छेड़छाड़ के मामले में गवाह पीड़ित की मां ने शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर है। 9 जनवरी को हमलावरों ने दोनों सगी बहनों की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला भी किया। फिलहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना चकेरी इलाके के जाजमऊ की है।

एसएसपी अनंतदेव के मुताबिक, छेड़खानी के मामले में वर्ष 2018 में पांच आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया था। हमलावर जमानत पर बाहर थे। पीड़िता के भाई और आरोपी बैठकर शराब पीते थे। इस बात की परिवार ने शिकायत की थी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। हमले में घायल महिला 8 दिन से भर्ती थी।

पुलिस के अनुसार, 2018 में रूबी की नाबालिग बेटी से महबूब समेत पांच आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी केस वापस लेने को लेकर पीड़ित पक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे। 9 जनवरी को मुख्य आरोपी ने साथियों के साथ रूबी और उसकी बहन रुखसाना पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *