State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

भाजपा नैतिक मूल्यों को कमजोर करने की रच रही है साजिश : अखिलेश

भाजपा नैतिक मूल्यों को कमजोर करने की रच रही है साजिश : अखिलेश

लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार ने कहा कि भाजपा द्वारा राजनीति से शुचिता और नैतिक मूल्यों को कमजोर किए जाने की साजिश हो रही है। सत्ता जनसेवा का माध्यम होती है। अखिलेश मंगलवार को अंसल एपीआई लखनऊ क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी उन बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिनसे आज समाज में नफरत बढ़ रही है। भाजपा द्वारा राजनीति से शुचिता को खत्म करने और नैतिक मूल्यों को कमजोर किए जाने की साजिश हो रही है। सत्ता जनसेवा का माध्यम होती है। आज यह स्वार्थसाधन और उसके लिए दुरुपयोग के काम आती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में धर्म का अपना अलग स्थान और महत्व है। डॉ़ राममनोहर लोहिया कहते थे कि राजनीति अल्पकालीन धर्म है इसका काम बुराई से लड़ना है। राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता। मानव की मूलभूत आवश्यकता विकास है। उसके लिए बुनियादी ढांचा बनाने और बढ़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था।

अखिलेश ने कहा, “आज समाज में सौहार्द कम हो रहा है। विकास अवरुद्ध है। भाजपा जो सत्ता में है, वह बिना कोई काम किए समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताते नहीं थकते, यह अनैतिक है।”

इस दौरान उन्होंने असमय बारिश और ओलावृष्टि से क्षति के बारे में जानकारी ली। नौजवानों से उनकी गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने महमूदपुर गांव स्थित हनुमत शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया। भंडारा और कन्या पूजन भी किया। शक्तिपीठ के महंत मंजुल दास महाराज ने शक्तिपीठ के महत्व से परिचय कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *