India, Poll 2017, Top Story, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Poll, हिंदी न्यूज़

योगी का हुआ ‘राजतिलक’, एक नज़र मंत्रिमंडल पर

यूपी डेस्क/ यूपी की सत्ता को चलाने के लिए प्रचंड बहुमत पाकर बीजेपी ने महंत योगीनाथ को यूपी की कमान सौंपी है | उन्हें लखनऊ में शनिवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया | वह राज्य के 21वें सीएम बन गए हैं | प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री बने हैं | आइये नज़र डालते है ‘योगी के मंत्रिमंडल’ पर…..

राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)
——————————
1. अनुपमा जायसवाल

2. सुरेश राणा -बीजेपी के कट्टर हिंदुत्वादी छवि है | दंगों मेें आरोपी रह चुके हैं | मुजफ्फरनगर से हैं, थाना भवन सीट से विधायक हैं |

3. उपेंद्र तिवारी -भूमिहार नेता हैं | दूसरी बार चुनाव जीते हैं | बलिया की फेफना सीट से विधायक हैं | अंबिका चौधरी को शिकस्त दी |

4. डॉक्टर महेंद्र सिंह -ओडिशा में बीजेपी जीत में बड़ा योगदान | विधान परिषद के सदस्ये हैं | असम की प्रभारी रह चुके हैं |

5. स्वतंत्र देव सिंह -अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं | आरएसएस से पुराना रिश्ता रहा है |

6. भूपेंद्र सिंह चौधरी -एमएलसी से हैं | पुराने नेता हैं | जाटों के बड़े नेता हैं | मुरादाबाद जिले के हैं |

7. धर्म सिंह सैनी -सहारनपुर की नुकर सीट से विधायक हैं | इमरान मसूद को हराया है | आयुर्वेद के डॉक्टर है |

8. अनिल राजभर -बीेजेपी के राजभर के नेता हैं | पहले बीएसपी में रह चुके हैं |

9. स्वाति सिंह -पहली बार की विधायक हैं | दया शंकर सिंह की पत्नी हैं | राजपूत नेता हैं | किस्मत की रानी कही जाती हैं, पति के अपशब्द कहने के बाद लाइमलाइट में आई |

राज्य मंत्री
———–
10. गुलाबो देवी -दलित समाज आती हैं | कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रह चुकी हैं | चंदौसी सीट से विधायक हैं |

11. जयप्रकाश निषाद -पिछड़ी जाति से हैं | देवरिया के रुद्रपुर से विधायक हैं |

12. अर्चना पांडे – डिंपल यादव के संसदीय सीट से विधायक बनी | कन्नौज से आती हैं | सपा के गढ़ में जीतीं |

13. जयकुमार सिंह जैकी-जहानाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं | अपना दल कोटे से मंत्री | कुर्मी नेता हैं |

14. अतुल गर्ग -गाज़ियाबाद शहर सीट से विधायक | बनिया समुदाय से आते हैं |

15. रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी भैया) -राजपूत समाज से आते हैं | फतेहरपुर के हुसैनगंज से विधायक हैं |

16. नीलकंठ तिवारी -वाराणसी दक्षिण सीट से विधायक बने, श्यामदेव राय चौधरी (दादा) का टिकट काटकर इन्हें टिकट दिया गया | पहली बार के विधायक हैं |

17. मोहसिन रजा -योगी मंत्रिमंडल का मुस्लिम चेहरा | पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं |पूर्व क्रिकेटर हैं | किसी सदन के सदस्य नहीं हैं |

18. गिरीश यादव -कांग्रेस नेता नदीम जावेद को हराया | योगी मंत्रिमंडल के इकलौते मंत्री |

19. बलदेव सिंह ओलख – मंत्रिमंडल का सिख चेहरा | रामपुर के बिलासपुर सीट से विधायक |

20. मनोहर लाल पंथ -बुंदेलखंड से आते हैं | मन्नू कोरी नाम से जाने जाते हैं |

21. संदीप सिंह -पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाती हैं | अतरौली सीट से विधायक हैं | लोधी समाज से आते हैं |

22. सरेशा पासी -गैर जाटों दलित समुदाय से आते हैं | अमेठी की जगदीशपुर सीट से विधायक हैं | कांग्रेस के गढ़ में जीते हैं |

Like us: www.facebook.com/tilupnewsmail
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *