Delhi-NCR, Home, State, हिंदी न्यूज़

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने इस्‍तीफा दिया

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने इस्‍तीफा दिया

TIL Desk नई दिल्ली/ दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने केंद्र सरकार को आज अपना इस्‍तीफा सौंपा दिया | जंग ने एक बयान में कहा कि वह शिक्षण कार्य में लौट रहे हैं, जो उनकी प्राथमिकता में शीर्ष पर है। हालांकि, इस्तीफे का कारण क्या है साफ नहीं हो पाया है।

नजीब जंग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हमेशा सुर्खियों में रहे | जंग ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री से मिले सहयोग के लिए शुक्रगुजार हैं | अरविंद केजरीवाल का नजीब जंग पर अक्सर आरोप था कि जंग केंद्र सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं |

जंग ने दिल्लीवासियों को भी सहयोग के लिए शुक्रिया कहा है | इसके अलावा उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद दिया | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से दो सालों तक सहयोग मिला | कहा जा रहा है कि जंग ने फिर से शिक्षा के क्षेत्र में लौटने की इच्छा ज़ाहिर की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *