Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

पांच राज्यों में आज से आचार संहिता लागू : जानिये अनुदेश

पांच राज्यों में आज से आचार संहिता लागू : जानिये अनुदेश

नई दिल्ली डेस्क/ 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए EC ने प्रेसवार्ता कर विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश ,गोवा , मणिपुर और पंजाब में होंगे चुनाव। सभी पांच राज्यों में आज से आचार संहिता लागू। साथ ही अनुदेश भी जारी किया गया है | जानिए क्या है अनुदेश ……

-इस बार पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

-5 राज्य, 16 करोड़ वोटर्स, कुल 1 लाख 85000 बूथ 5 राज्यों में होंगे।

-वोटर लिस्ट में सुधार किए जा रहे हैं।

-इस बार रंगीन वोटर गाइड दी जाएगी, जिसमें चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी होगी।

-हर परिवार को दी जाएगी वोटर गाइड

-इस बार मॉडल पोलिंग स्टेशन भी होंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पिछली बार की तुलना में 15 फीसदी अधिक।

-महिलाओं के लिए अलग पोलिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

-दिव्यांग को ध्यान में रख कर बनाए जाएंगे बूथ।

-हर पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग के दौरान क्या करना है और क्या नहीं इसके 4 पोस्टर लगाए जाएंगे।

-तत्काल प्रभाव से सभी पांचों राज्यों में आज से आचार संहिता लागू।

-वोटिंग के जागरुकता लाने के लिए सोशल मीडिया का होगा इस्तेमाल।

-डिफेंस, पैरा मिलिट्री फोर्सेस में तैनात जवान इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलट से डाल सकेंगे वोट।

-प्रत्याशियों को बैंक में अकाउंट खुलवाना होगा और चंदे को खाते में जमा कराना होगा।

-प्रत्याशियों को 20 हजार से ज्यादा का खर्च चेक में करना होगा।

-मणिपुर और गोवा में प्रत्याशी 20 लाख तक ही कर सकेंगे खर्च |

-बूथ पर यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में सिर्फ 28 लाख तक खर्च कर पाएंगे प्रत्याशी।

-उम्मीदवारों को बताना होगा कि उनके ऊपर पानी, बिजली आदि का बिल बकाया नहीं है।

-प्रत्याशियों को बैंक में अकाउंट खुलवाना होगा और चंदे को खाते में जमा कराना होगा।

-हर पोलिंग स्टेशन पर वोटर असिस्टेंट बूथ होगा, जो वोटर की मदद करेगा |

-कई जगहों पर EVM पर नाम के साथ उम्मीदवारों का फोटो भी दिखेगा।

-गोवा में वोट डालने के बाद पर्ची भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *