Sports, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आज लिखा जायेगा खेलों की दुनिया का नया इतिहास

गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आज लिखा जायेगा खेलों की दुनिया का नया इतिहास

TIL Desk लखनऊ:👉 लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आज लिखा जाएगा खेलों की दुनिया का नया इतिहास | देशभर के माध्यमिक विद्यालयों के 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों का लखनऊ में 4 दिन रहेगा जमावड़ा | अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का लखनऊ में आयोजन |

आज 16 दिसंबर को 11 बजे होगा प्रतियोगिता का शुभारंभ | खेलेंगे तो खिलेंगे थीम पर होगी नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 23-24 | उत्तर प्रदेश को खेलों का बेहतरीन गंतव्य बनाने की कोशिशों को मिल रही सफलता | उत्तर प्रदेश को खेलों के लिए बेहतरीन गंतव्य बनाने में जुटी योगी सरकार अब लखनऊ में एक और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडम्बा, लखनऊ में 16 से 20 दिसम्बर, 2023 तक अण्डर-14 आयु वर्ग के बालक / बालिकाओं की 67वी राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी, आज 16 दिसम्बर, 2023 को 11 बजे, प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी।

प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों और संगठनों को मिलाकर 34 इकाइयों की टीमों से लगभग 1000 बालक-बालिकाएं और कोच, टेक्निकल ऑफिशियल 14 दिसम्बर, 2023 से लखनऊ आयें हैं। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कराई जा रही है।

देशभर से आए 14 वर्ष तक के (बालक/बालिका) खिलाड़ी प्रतियोगिता में की अलग – अलग 09 व्यक्तिगत स्पर्धाएं में प्रतिभाग करेंगे। 80 मीटर हर्डल रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 600 मीटर रेस, हाई जम्प, लांग जम्प, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो तथा 01 रिले रेस की स्पर्धा होगी। 4 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 9 व्यक्तिगत स्पर्धाएं होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *