TIL Desk/World/Dhaka/ बांग्लादेश में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री और आवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना गोपालगंज-3 संसदीय सीट से शानदार जीत दर्ज की है. खबर के मुताबिक, 76 वर्षीय शेख हसीना को 249,965 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट ही मिले. गोपालगंज उपायुक्त और चुनाव अधिकारी काजी महबुबूल आलम ने नतीजे की घोषणा की. शेख हसीना ने 1986 से आठ बार गोपालगंज-3 सीट पर जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री हसीना लगातार चौथा कार्यकाल हासिल करने वाली हैं. उनका अब तक का यह पांचवां कार्यकाल होगा. हसीना 2009 से बांग्लादेश में शासन कर रही हैं. अब तक के रुझानों के अनुसार, अवामी लीग के उम्मीदवार ज्यादातार सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
Recent Posts
- ईशा अंबानी ने मेट गाला में बताया, ये हैं दूसरी बार प्रेग्नेंट
- लखनऊ में जमीन हुई महंगी: अनंत नगर में दरें बढ़ीं, 200 वर्ग मीटर प्लॉट पर 7 लाख से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ
- घरों से विधानसभा तक का सफर: कलिता माझी बनी बीजेपी विधायक
- बंगाल के रिजल्ट से पहले यूपी में BJP की सक्रियता, PM मोदी समेत नेता जुटे मोर्चे पर
- जल गंगा संवर्धन अभियान: पुष्पराजगढ़ में नहरों को मजबूती देने का प्रयास
Most Used Categories
- State (62,762)
- Madhya Pradesh (16,459)
- Uttar Pradesh (15,378)
- Chhattisgarh (8,886)
- Delhi-NCR (8,299)
- India (17,160)
- हिंदी न्यूज़ (17,092)
- Sports (10,295)
- World (8,619)
- Entertainment (8,056)
