State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स ने किया नाटिका एवं कथक का आयोजन

लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स ने किया नाटिका एवं कथक का आयोजन

TIL Desk Lucknow/ महिला दिवस के अवसर पर लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स और फिक्की फ्लो द्वारा नाटिका ओवरटोन्स और कथक नृत्य का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की जानी-मानी हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। ओवरटोन्स नामक नाटिका की प्रस्तुति फिक्की फ्लो वुमेन्स मेंबर्स द्वारा की गई जिसका निर्देशन मोहम्मद राशिद ने किया। इसके बाद कांतिका मिश्रा द्वारा मंच पर कथक का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। ओवरटोन्स नाटिका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की बात कही गई जिसमें महिलाओं को सपने देखने और उनको पूरा करने की कहानी बड़ी खूबसूरती से दर्शायी गई।

लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स की डिजाइनर तान्या रस्तोगी ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर फिक्की फ्लो के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण हेतु ओवरटोन्स नामक नाटिका की प्रस्तुति फिक्की वुमेन्स मेंबर्स द्वारा की गई और महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए ही कांतिका मिश्रा द्वारा कथक प्रस्तुत किया गया। तान्या रस्तोगी ने कहा कि लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स हमेशा महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए कार्य करते रहते हैं |

फिर वो चाहे आभूषणों की डिजाइनिंग, मेकिंग हो या ऐसे आयोजन जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किए जाते हो। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और बदलते समय के साथ महिलाओं की सोच भी बदल रही है। तान्या रस्तोगी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं और साथ ही सपनों को साकार करने का संकल्प भी दिलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *