State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

आम महोत्सव को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेस कांफ्रेंस

आम महोत्सव को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेस कांफ्रेंस

TIL Desk लखनऊ:👉मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेस कांफ्रेंस————–आम महोत्सव राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है | मुख्यमंत्री जी इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे |

राज्य के किसानों को सुविधा के आदान प्रदान में यह महोत्सव मदद पहुंचता है | क्रेता विक्रेता सब एक साथ इसमें बैठते है | 2023 में जितना एक्सपोर्ट किया था उतना अब तक हो चुका है |

हमारा प्रयास है अपना आम दुनिया के बाजारों में पहुंचे | कार्गो जहाज से जब हमारा आम दुनिया की बाजारों में जाएगा तब सस्ता हो जायेगा | आम का उत्पादन अच्छा हो इसके लिए भी हमारी सरकार प्रयास कर रही है |

700 आम की प्रजातियां पिछली बार आम महोत्सव में लगी थी | इस बार उससे भी ज्यादा वरायटी के आम रहेंगे | 150 हाइटेक नर्सरियां बनाने का लक्ष्य है | अरबों पौध हम राज्य के किसान को देने में काम कर रहे है |

1 हज़ार प्रजाति के आम हमारे यहां तैयार किए जा रहे है | जापान, दुबई और कई देशों को भी आम हम भेजने वाले है | 12,13,14 जुलाई को आम महोत्सव लगेगा | अवध शिल्पग्राम में आयोजित होगा आम महोत्सव |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *