State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया आम महोत्सव का शुभारम्भ

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया आम महोत्सव का शुभारम्भ

TIL Desk लखनऊ:👉सीएम योगी आदित्य नाथ ने आम महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया। सीएम आम किसानो को कर रहे सम्मानित।

सीएम का बयान—-प्रदेश भर से देश के किसान स्टेक होल्डर बागवानो का मै स्वागत करता हूं। आम है इस लिए सबके लिए सरल है सुलभ है। जो आम होगा वही राजा होगा : सीएम

पिछले सात आठ वर्षो से महोत्सव चल रहा है। जैसे आज लखनऊ आम महोत्सव हो रहा है। वैसे देश और दुनिया मे होता है आज जापान के लिए आम निर्यात करने का कार्यक्रम किया।

सबसे पहली बार लखनऊ का दशहरी आम अमेरिका जा रहा है। अमेरिका मे ये आम नौ सौ रुपये मे बिकेगा। जो किसान 50 रुपये से लेकर सौ में बेचता था उसको बड़ा फायदा होगा।

गत वर्ष उद्यान विभाग की टीम मास्को गई थी। आम महोत्सव किया था वहां से भी बड़ा ऑर्डर मिला था। हमे आम लोगो के लिए आम का उत्पादन करना है लेकिन दुनिया की मार्केट मे भी छाना है।

जब विज्ञान इतना तेज नही था तब भी किसान नई-नई प्रजातिया पैदा करता था। आज सरकार सुविधाएं विज्ञान का साथ दे रही है। आज देश के कई हिस्सों से किसान आये है जो प्रदर्शनी मे शामिल हो रहे है।

अगर किसान स्टेक होल्डर एक हो कर काम कर ले तो मोदी जी का सपना किया जा सकता है। आज से तिन दिन तक किसानो को कैसे आम की फ़सल को बेहतर उत्पादन किया जा सके सब जानकारी दी जाएगी।

800 से अधिक आम की प्रजातियों का होगा प्रदर्शन। आम से बने खाद्य सामग्रियो को भी किया गया शामिल। सात श्रेणी के 58 वर्गों में होगी प्रतियोगिता। आम सरक्षित पदार्थ वर्ग में 90 प्रतियोगी द्वारा 310 नमूने आम पकवान के किये गए है शामिल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *