TIL Desk विशाखापत्तनम:👉 भारत की परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघात’ गुरुवार को नौसेना में शामिल की गई. अरिहंत श्रेणी की इस दूसरी पनडुब्बी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया गया. ‘अरिघात’ 750 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली स्वदेशी ‘के-15 बैलिस्टिक’ (न्यूक्लियर) मिसाइल से लैस है. इसका वजन करीब छह हजार टन है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अरिघात की लंबाई करीब 110 मीटर और चौड़ाई 11 मीटर है. आधिकारिक तौर पर नौसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद भारत के पास अब दो SSBN न्यूक्लियर सबमरीन हो गई हैं. इससे पहले साल 2016 में स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरहिंत’ को जंगी बेड़े में शामिल किया गया था.
Recent Posts
- शतक के बाद ड्रॉप हुए जायसवाल, शशि थरूर बोले- वही हाल जो संजू सैमसन का हुआ था
- बिहार में खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, राज्य खेल सम्मान की प्रक्रिया शुरू
- पुराने लखनऊ को राहत: 7 नए सबस्टेशन और 100 फीडर से खत्म होगी बिजली समस्या
- बाल भवन करनाल में ग्रीष्मकालीन शिविर: 200 बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- फायर सेफ्टी टीम की जांच में मिलीं कई कमियां, खान सर की कोचिंग को 10 दिन की मोहलत
Most Used Categories
- State (68,619)
- Madhya Pradesh (17,875)
- Uttar Pradesh (16,513)
- Chhattisgarh (10,126)
- Delhi-NCR (8,462)
- India (17,775)
- हिंदी न्यूज़ (17,582)
- Sports (10,689)
- World (8,803)
- Entertainment (8,264)
