State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रेस कांफ्रेंस

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रेस कांफ्रेंस

TIL Desk लखनऊ:👉योगी सरकार में सहयोगी दल निषाद पार्टी और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने आज प्रेस वार्ता कर मत्स्य विभाग में क्या कुछ बदलाव हुआ है उसकी जानकारी दी l संजय निषाद ने कहा 1985 के बाद अब जाकर मत्स्य विभाग में कुछ नियम कानून में बदलाव हुआ है जिसका फायदा छोटे-छोटे मछुआरों को मिलेगा पहले नदियों में समिति 80 किलोमीटर तक का होता था अब उसे घटकर पांच-पांच किलोमीटर का रख दिया गया है l

पहले मछुआरे माफिया इसका फायदा उठा लेते थे और छोटे-छोटे मछुआरों को इसका फायदा नहीं मिलता था अब इस नए कानून से ज्यादा से ज्यादा मछुआरों को इसका फायदा मिलेगा वहीं महिलाओं के लिए 60% तक का छूट दिया गया है अगर महिला मछली विभाग में जुड़कर अपना मछली फार्म बनती हैं या इसमें व्यवसाय करती हैं तो मत्स्य विभाग महिलाओं को 60% तक का छूट देगा इतना ही नहीं बल्कि मछुआरों को मछली का व्यापार के लिए छूट दे दिया है कहीं से कहीं तक का वह व्यापार कर सकते हैं वही इस विभाग ने नई तकनीक से मछली पालने का अलग-अलग तरीका मछुआरों को सिखाया है और उसके जरिए अब मछुआरे दुगनी तादाद में मछली का उत्पादन कर पा रहे हैं

बाइट:: संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री, योगी सरकार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *