State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यूपी डीजीपी की प्रेस कांफ्रेंस, कांफ्रेंस में एडीजी एलो व एडीजी ज़ोन लखनऊ मौजूद

यूपी डीजीपी की प्रेस कांफ्रेंस, कांफ्रेंस में एडीजी एलो व एडीजी ज़ोन लखनऊ मौजूद

TIL Desk लखनऊ:👉डीजीपी प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी एलो अमिताभ यश व एडीजी ज़ोन लखनऊ एसबी शिरोडकर मौजूद। आप सबको विदित है 28 अगस्त 2024 को सुल्तानपुर के घंटाघर में दिन में 12 बजकर 45 दिन दहाड़े ज्वेलर्स के वहाँ डकैती हुई थी। अब तक जो कार्यवाई की गई है उसको साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित हुई है। जो भ्रांतियां है उसको आपके माध्यम से दूर करना चाह रहे है। कार्यवाई निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर हुई है। एडीजी एलो घटना के सम्बंध में जो घटना का वीडियो था। उसको आप लोगो ने चलाया था उसके संबंध में बताएंगे।

एडीजी एलो अमिताभ यश – 28 अगस्त को जो घटना हुई थी उसके साक्ष्य मैं देखना चाहूंगा। इस घटना का गैंग लीडर विपिन सिंह है। कई बड़ी घटनाओं में यह शामिल रहा है। 2023 में गुजरात मे ऐसी ही डकैती की घटना हुई थी। उसमें भी विपिन शामिल था। सुल्तानपुर में घटना से पहले रेकी हुई थी। चोरी करने की घटना मंगेश यादव की थी। चोरी की घटना में मंगेश यादव शामिल था। बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल इस घटना में किया गया था। दुकान के अंदर फुरकान अरबाज अंकित यादव शेखर घुसे थे। विपिन सिंह के साथ अन्य लोग घटना स्थल के पास मौजूद थे। जिससे वह अगर कोई घटना होती तो यह लोग फायर कर सके। इस घटना के अनावरण के लिए एसटीएफ व स्थानीय पुलिस लगी थी।

एडीजी ज़ोन लखनऊ एसबी शिरोडकर – घटना के लिए दो बार रेकी की गई थी। विपिन सिंह व सचिन ने रेकी की थी। इसमे दो मोटरसाइकिल का प्रयोग किया गया था। जिन्हें जौनपुर जिले से चोरी की गई थी। बोलेरो का इस्तेमाल किया गया था। जिस व्यक्ति की बोलेरो थी उसको पनिश किया गया। टेक्निकल सर्विलांस व ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल इस घटना में किया गया था। विपिन सिंह इस घटना का मास्टर माइंड है। 2023 में गुजरात के सूरत में हुई घटना में विपिन सिंह फुरकान व अरबाज शामिल थे। विपिन सिंह से पूछताछ के बाद हमने दुर्गेश अरविंद विवेक को हमने गिरफ्तार किया। 1.25 किलो सोना विपिन सिंह के पास से बरामद हुआ है। अंकित अरबाज मंगेश फुरकान को ज्वेलरी शॉप में डकैती डालते हुए सीसीटीवी में देखे जा सकते है। अभी तक 20 किलो चांदी 2.5 किलो सोना 45 हजार रु बरामद हुआ है। अभी 5 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। अरबाज की गिरफ्तारी के बाद और चीजे क्लीयर होगा।

डीजीपी प्रशांत कुमार – अभी तक पूरा सोना बरामद किया गया है। कल सर्राफा व्यापारी के अध्यक्ष ने वीडियो जारी किया था। जिसमे उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत बरामदगी हो चुकी है। पुलिस कोई कार्यवाई करती है उस दौरान बदमाश भी पुलिस पर फायरिंग करते है। ऐसी स्थित में तरह-तरह की भ्रांतियां लोगो द्वारा फैलाई जाती है। पुलिस की कार्यवाई में सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन का अनुपालन कराया जाता है। बहुत से ऑपरेशन आप सब ने कवर किये है। यूपी पुलिस के ऑपरेशन पर कोई उंगली नही उठी है। ऑपरेशन के दौरान हमारे कई साथियों ने प्राणों की आहुति दी। यूपी पुलिस राज्य की जनता की सेवा के लिए सभी तरह के कार्य कर रही है। पिछले 13 माह में 50 हजार कनविक्शन हमने सेक्योर किये है। हमने गवाहों को प्रोटेक्शन दी है। अपराधियो को हमने सजा दिलाने का काम किया है। जितने ऐसे लोग प्रदेश की जीडीपी को बढ़ाने में सहयोग कर रहे है। व्यापारी हो फैक्टरियां हो उनको भय मुक्त माहौल दिया गया है। वह रोजगार पैदा करे जिससे प्रदेश का विकास हो सके।

विपिन सिंह के पास से जो सोना बरामद हुआ है। रायबरेली में अपने घर के सामने डंप किया था। बीएनएस के तहत वीडियो बनाकर रिकवर किया गया था। घर के सामने खाली प्लाट से स्टील के बक्से से बरामद हुआ था। मजिस्ट्रेरियल जाँच के आदेश दिए गए है- डीजीपी। राजनैतिक चीजों का कोई जवाब नही है। जो आरोप लगाए जा रहे है मैं उनका पूरी तरह से खंडन करता हूँ। जाति धर्म देखकर कार्यवाई नही की जाती है। आप सुनते होंगे कि यूपी में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अपराध होते है। नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार आप देख सकते है। कोई अधिकारी अगर कोड ऑफ कंडक्ट नही फॉलो करता तो उसपर कार्यवाई होती है। कई बार ऐसा होता है कि कोई आपराधिक रिकॉर्ड नही होता है। जब हमने धर्मांतरण के मामला का पर्दाफाश किया था। उस समय भी हम पर सवाल उठाए गए। कल कोर्ट ने सजा सुनाई सबकी जबान बन्द हो गई। रेलवे सुरक्षा को लेकर अंतर विभागीय बैठक की गई। सेफ्टी सिक्योरिटी का, यात्रियों का ख्याल हम रख रहे है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *