Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: राजधानी मे अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी मे अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ मे अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार | वज़ीरगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने संयुक्त ऑपरेशन मे झारखण्ड से हुई गिरफ़्तारी |

झारखण्ड राज्य के देवघर ज़िलें से 3 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार | रियाज़ आलम, नियाज़ अंसारी और उल्फत अंसारी गिरफ्तार | व्हाट्स एप पर APK फ़ाइल एवं लिंक भेजकर उनके फोन को करते थे हैक |

उनके मैसेज को अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लोगो के मोबाइल नंबर से लिंक अकाउंट की UPI एवं नेट बैंकिंग लॉगिन कर उनके खातो से रूपये ट्रांसफर करते थे जालसाज़ |

लोगो के मोबाइल पर व्हाट्स एप पर PM आवास योजना और PM कुसुम योजना की APK फ़ाइल भेजकर करते थे मोबाइल हैक | APK फ़ाइल को डाउनलोड करने पर मोबाइल फ़ोन की गोपनीय जानकारी टेक्स्ट मैसेज व अन्य माध्यम से फॉरवर्ड हो जाती थीं हैकर के मोबाइल पर |

इंटरस्टेट गैंग के 3 साइबर क्रिमिनल हुए अरेस्ट | 11 स्मार्ट फ़ोन और 1 कार हुई साइबर ठगों के पास से बरामद | 22 जनवरी को रेनुका सिंह नाम की महिला ने अपने पति के खाते से 99,500 रूपये ट्रांसफर होने की दर्ज कराई थीं FIR |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *