TIL Desk लखनऊ:समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस की सुरक्षा कड़ी की गई। कई थानों की फोर्स सपा कार्यालय पर तैनात की गई। सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
आज अखिलेश यादव दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ऐसे में प्रेस कांफ्रेंस से पहले या बाद में सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का पुलिस को अंदेशा है। मनीष जगन अग्रवाल सपा के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर अब तक लखनऊ पुलिस की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है।
वहीं समाजवादी पार्टी ने कल देर रात सोशल मीडिया में पोस्ट कर दावा किया था कि मनीष हाई बीपी के मरीज़ हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। ऐसे में अगर मनीष को कुछ हुआ तो ज़िम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी।