TIL Desk लखनऊ: दिनांक 9-3-2025 दिन रविवार को जन कल्याण सेवार्थ समिति (पंजी.) ने अपनी समिति पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ की सरोजनी नगर के नीलमथा क्षेत्र मे हुई, जिसमे समिति का विस्तार करते हुए तहसील सरोजिनी नगर का अध्यक्ष हरिराम चौधरी को बनाया गया |
इसी के साथ संरक्षक पद से हरिकेश यादव को नावाजा गया, अध्यक्ष और संरक्षक जी की सहमति से जनरल सेक्रेटरी बी एन राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवजी सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार संगम, मंत्री पद पर मंगत राम ग्वाल, मीडिया इंचार्ज दीपक कुमार यादव, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, प्रबंध मंत्री पद पर हीरा लाल कश्यप को बनाया गया |
इस मौक़े पर सभी नये साथियों को पुष्प माला, परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, समिति महासचिव, वीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दिया गया | एवं सभी को समाज के प्रति निष्ठां पूर्वक, जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई |