State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

आंकड़े जो सरकार बताती है वो कहां से आते इसकी जानकारी नहीं देती सरकार: अखिलेश

आंकड़े जो सरकार बताती है वो कहां से आते इसकी जानकारी नहीं देती सरकार: अखिलेश

TIL Desk लखनऊ:👉 समाजवादी पार्टी ने 2027 के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद को सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने पार्टी में शामिल किया गया है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आज सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुद्रा योजना के 10 साल पूरे हो गए | आज में जनता की ओर से सवाल पूछना चाहते है। बीजेपी के लोग अपनी योजनाओं को बताने में नहीं थकते | आज हम मुद्रा योजना जिसके दस साल पूरे हो रहे और दस साल में इस योजना ने कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा |

ये मुद्रा योजना नहीं झुठ्टा योजना बनाकर रह गई | मुद्रा योजना के नाम पर दस सवाल | आंकड़े जो सरकार बताती है वो कहां से आते इसकी जानकारी नहीं देती सरकार | आंकड़े बढ़चढ़ कर बताए गए लेकिन सही जवाब सरकार की तरफ से नहीं आता | क्या सच में अगर मुद्रा योजना वालों ने दो लोगों को रोजगार दिया तो आधी आबादी बेरोजगारी मुक्त होनी चाहिए |

अगर ये योजना 52 करोड़ पहुंची तो सोचो कितना आंकड़ा बनाया है | 33 लाख करोड़ रुपए बांटा गया वो किसके पास गया | क्या इन खातों की जांच परख और डेटा ऑडिट हुआ | क्या सरकार को कभी इनसे इंकमटैक्स मिला और अगर मिल तो कितना इनकम टैक्स मिला |

अगर 52 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना को लाभ मिला तो उनसे GST कितना मिल | या फिर ये योजना सिर्फ अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के 33 लाख करोड़ जो 52 करोड़ लोगों को पहुंचाया गया इसका जवाब कौन देगा सरकार या बैंक अपनी नाकामी छिपाने के लिए बीजेपी कम्युनल रास्ता अपनाती लोकतंत्र और कानून का रास्ता नहीं अपनाती |

राम जी लाल सुमन या सपा के नेता कोई घटना होती तो उसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री खुद होंगे | मुख्यमंत्री खुद उस संगठन पर हाथ रखे हुए | जातियों की बात सपा नहीं करती लेकिन कहीं न कहीं जाति का कनेक्शन भी उनसे उनका दिखाई देता | अगर किसी का अपमान भी होता तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री है | क्योंकि वहीं बढ़ावा दे रहे | जिस तरह हिटलर के जमाने में ट्रुपर्स होते थे उसी तरह से उन्होंने लोग तैयार किए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *