TIL Desk लखनऊ: पहलगाम में आतंकी हमले में अपना सिंदूर गवां चुकी महिलाओं के बलिदान का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निकाला तिरंगा यात्रा।
तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में कर्मचारी व जनमानस के लोग रहे शामिल। यह तिरंगा यात्रा सरोजिनी नायडू पार्क से शहीद स्मारक पर पहुंच पहुंची जहां शहीदों को याद कर कैंडल जला कर तिरंगा यात्रा की समाप्त।
वही तिरंगा यात्रा निकालकर राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जे. एन तिवारी ने कहा मिशन सिंदूर ने सफलतापूर्वक पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है वह गलत है पाकिस्तान भरोसा करने लायक नहीं है।
वही अध्यक्ष ने मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि पाकिस्तान दोबारा इस तरह की गलती दोहराता है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हम लोग के लायक जो भी कार्य हो वह हम लोग करने के लिए तैयार हैं। यह आवाज राज्य कर्मचारियों के 10 लाख लोगों की आवाज है।
बाइट:: जे. एन तिवारी (अध्यक्ष)