TIL Desk इटावा:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बयान, ईरान और इजरायल के युद्ध में कई भारतीय फंसे हुए हैं इस पर कहा कि… सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी को सुरक्षित बुलाए |
कौशांबी में सपा के नेताओं को जाने नहीं दिया है इस पर कहा कि … इस सरकार में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है भेदभाव पूरी तरह से है, इस सरकार के खिलाफ जनता हो चुकी है, इसलिए रोक नहीं पाएंगे, यह सरकार जाने वाली है।
जहां भी घटनाएं होती है उस घटना को जनता और विपक्ष के बीच में सरकार छुपाने का काम करती रही है, कौशांबी में भी यही कर रही है। हमारी पार्टी के पदाधिकारी सक्रिय हैं, सभी गांव-गांव जाकर जनता के बीच में मिल रहे हैं, समय आने पर और भी तेजी से काम शुरू हो जाएगा |
मोदी सरकार की 11 साल पर कहा कि … उत्तर प्रदेश में तो कोई नया काम नहीं है केवल उत्पीड़न बेईमानी भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है। इटावा शहर में एक प्राइवेट पेट्रोल पंप के उद्घाटन पर पहुंचे थे शिवपाल सिंह यादव |
बाइट : शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी)