TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग सास, ससुर की चाकू मार कर हत्या कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी पूनम विवाद के बाद मायके रहने लगी थी। रात्रि जब दामाद बात करने गया तो विवाद और बढ़ गया तो आरोपी ने साथ लाए चाकू से सास-ससुर दोनों की हत्या कर दी। मोहल्ले वालों ने आरोपी दामाद को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आलमबाग के गढ़ी कनौरा इलाके की घटना।
पुलिस आयुक्त आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि गढ़ी कनौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती देर रात जगदीप सिंह नमक एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बीच अपने ससुर अनंतराम (75) और आशा देवी (73) पर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने जगदीप को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाय गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
