State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

नवनियुक्त निदेशक डॉ. कविता आर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

नवनियुक्त निदेशक डॉ. कविता आर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

TIL Desk लखनऊ:👉बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में नवनियुक्त निदेशक डॉ. कविता आर्य को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बलरामपुर चिकित्सालय में पहली महिला निदेशक के रूप में डॉ. कविता आर्य की नियुक्ति से सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो न केवल डॉ. आर्य के लिए बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का क्षण है।

डॉ. कविता आर्य के नेतृत्व में बलरामपुर चिकित्सालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ेगा, ऐसी अपेक्षाएं हैं। एक बार फिर से डॉ. कविता आर्य को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! इस अवसर पर कपिल वर्मा, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, गितान्शु वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *