TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह अपने दफ्तर में बैठा था। इस दौरान कारोबारी ने गार्ड को कोल्ड ड्रिंक लाने का बहाना बनाकर उसे बाहर भेज दिया। इसी बीच कारोबारी ने गार्ड की 12 बोर की बंदूक उठाई और अपनी कनपटी से सटाकर फायर कर दिया।
सुसाइड से 15 मिनट पहले कारोबारी ने फेसबुक लाइव पर 15 करोड़ के घाटे का जिक्र किया था। एक पार्टनर पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। सूचना पर ADCP पूर्वी, ACP गाजीपुर, फोरेंसिक टीम और इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के विकासनगर निवासी 36 वर्षीय शहबाज पुत्र शकील अहमद जमीन खरीद-फरोख्त का काम करते थे। शहबाज विकासनगर के आनंद टाइल इलाके के रहने वाले थे। महज 200 मीटर की दूरी पर टेढ़ी पुलिया चौराहा स्थित सैनिक प्लाजा में उनका अपना ऑफिस है। परिवार में पिता शकील अहमद, पत्नी नादिया (34 साल) और तीन बेटियां अकीबा (6 साल), अकीदा (4 साल) और अबीरा (3 साल) और भाई शहनवाज हैं। शहबाज ने चोखेलाल को बतौर गार्ड रखा था। वे कहीं बाहर जाते तो चोखेलाल उनके साथ रहता था।
गॉर्ड चोखे लाल ने बताया, शहबाज बुधवार दोपहर ऑफिस पहुंचे तो नॉर्मल थे करीब 3 बजे उन्होंने मुझे कोल्डड्रिंक लाने को भेज दिया बोले- बाहर से गेट बंद करके जाओ अगर जरूरत होगी तो बुला लेंगे मुझे तो घटना की जानकारी परिवार से हुई गोली चलने की आवाज भी नहीं आई। शहबाज के भाई शहनवाज शकील ने बताया- भाई का फेसबुक लाइव देखकर मैंने गार्ड चोखेलाल को फोन किया। तब तक उसे घटना की जानकारी नहीं थी। मैं भागकर ऑफिस पहुंचा। लेकिन तब तक भाई खुद को गोली मार चुके थे। सुसाइड से पहले शाहबाज़ ने फेसबुक लाइव भी किया था।
