Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

50,000 के इनामी बदमाश अभिषेक मौर्य की हत्या मामले में UPSTF ने 4 को किया गिरफ्तार

50,000 के इनामी बदमाश अभिषेक मौर्य की हत्या मामले में UPSTF ने 4 को किया गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉50,000 के इनामी बदमाश अभिषेक मौर्य की हत्या का मामला l यूपी एसटीएफ ने इनामी बदमाश की हत्या के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार l

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर में बीते दिसंबर महीने में हुई थी 50,000 के इनामी बदमाश अभिषेक मौर्य की हत्या l एसटीएफ ने हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को कानपुर से किया गिरफतार।

कुलदीप दुबे, अभय कुशवाहा, अजीत और युवराज कुशवाहा गिरफ्तार। बीते साल दिसंबर माह में कुलदीप दुबे ने साथियों संग की थी अभिषेक मौर्य उर्फ शेखर की हत्या।

कुलदीप दुबे का खास परिचित था मृतक अभिषेक उर्फ शेखर मौर्या। कुलदीप के मोबाइल से टेलीग्राम आईडी से अभिषेक उर्फ शेखर अपनी पत्नी शालू से करता था बात।

इस बीच पैसे के लेनदेन को लेकर अभिषेक उर्फ शेखर मौर्या कुलदीप दुबे की गर्ल फ्रेंड को कर रहा था परेशान। जिसके चलते कुलदीप ने साथियों संग अभिषेक उर्फ शेखर मौर्या की हत्या कर शव को कानपुर की पनकी नहर में दिया था फेंक।

खुद अभिषेक मौर्या बनकर अपनी नई आईडी से उसकी पत्नी शालू से करता रहा कई दिनों तक बातचीत। ताकि पत्नी को न हो शक की उसका पति अभिषेक अब जीवित नहीं है।

इस बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक के शव को देखा जिसके हाथ पर टैटू था गुदा। टैटू से पत्नी शालू ने की पति अभिषेक के शव की शिनाख्त।

जिसके बाद कराया था कुलदीप और उसके साथियों के ऊपर अपने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज। एसटीएफ ने की सभी की गिरफ्तारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *