TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में पल्लवी पटेल का प्रदर्शन; महिलाओं सहित पुलिस ने बस में बैठाया, बोलीं- कन्याओं की सुरक्षा का ऐलान नहीं चाहिए |लखनऊ में पल्लवी पटेल ने करीब 500 महिलाओं के साथ विरोध मार्च निकाला।
उनकी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने इस मार्च को दूसरी आजादी का प्रथम क्रांति दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पल्लवी पटेल ने हाथ में तख्ती लेकर नारे लगाते हुए मार्च की अगुआई की।
पार्टी का दावा है कि उनके साथ प्रदेशभर से महिलाएं इस मार्च में शामिल हुई हैं।बापू भवन तक बीच में ही बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रास्ता जाम कर दिया।
उसके बाद पल्लवी पटेल को महिलाओं सहित बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया।
इस दौरान पल्लवी पटेल ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि इस प्रदेश में न कन्याएं सुरक्षित हैं, न ही महिलाएं। आज वे अपनी दहलीज को पार कर अपनी बात रखने के लिए लखनऊ तक आई हैं।
बाइट:: पल्लवी पटेल (नेता, अपना दल कमेरावादी)
