TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन। खाद की कालाबाजारी और किसानों को हो रही परेशानी के खिलाफ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और जमकर नारेबाज़ी की।
आम आदमी पार्टी नेताओं का कहना है कि खाद की किल्लत और कालाबाजारी के कारण किसान बेहाल हैं, फसल बर्बाद हो रही है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों को राहत नहीं मिली और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की और कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाइट:: ईरम रिजवी(आप नेता)
