TIL Desk लखनऊ:
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खुजौली चौराहा न्यू जेल रोड से परेहटा जाने वाले मार्ग पर दिन दहाड़े विकलांग ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा | मृतक और आरोपी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। गोसाईगंज के उदावतखेड़ा में युवक की हत्या |
हत्या से इलाके में फैली सनसनी। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस जांच में जुटी।
