अयोध्या डेस्क/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बुधवार को अयोध्या पहुंचे और यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए| मुख्यमंत्री ने सरयू तट पर सरयू नदी का पूजन भी किया| इसके बाद उन्होंने राम की पैड़ी का निरीक्षण किया|
बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा गिराए जाने के बाद योगी आदित्यनाथ प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं जो बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे| इससे पहले साल 2002 में मुख्यमंत्री रहते राजनाथ सिंह ने दर्शन किया था| इसके बाद से कोई भी मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं पहुंचा| सीएम योगी बुधवार को अयोध्या पहुंचे| अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने के मामले में मंगलवार को लालकृष्ण अडवाणी समेत 12 लोगों के खिलाफ आरोप तय होने के बाद सीएम योगी का आज का दौरा कई सियासी संदेश भी दे रहा है|
मुख्यमंत्री की यह यात्रा भले ही फैजाबाद मंडल की कानून व्यवस्था और विकास की समीक्षा और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दस के जन्मोत्सव की वजह से तय हुआ हो, लेकिन इस यात्रा के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं| कहा जा रहा है कि इसका संबंध भविष्य में योगी की चुनावी यात्रा से भी जुड़ा हो सकता है| गोरक्षपीठ के बाद सीएम योगी रामलला की जन्मस्थली को अपनी कर्मभूमि बना सकते हैं|