TIL Desk लखनऊ:
11वी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, 17 वर्षीय छात्रा के साथ 5 लोगो द्वारा गैंगरेप को अंजाम दिया गया , आज थाना बंथरा के हरौनी के पास आरोपी और पुलिस की हुई मुठभेड़ आरोपी के पैर में लगी गोली ।
मौके पर पहुँचे डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया, आज 11 अक्टूबर को शाम को लगभग 5:00 बजे थाना बंथरा को सूचना मिली कि एक लड़की के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लड़की के पिता के तहरीर पर नामजद मकदमा दर्ज किया और उसके बाद कई टीम में बनाई गई आज देर रात हरौनी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति गुज़रे जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग के जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसको अस्पताल ले जाया गया | जिसने पूछताछ में अपना नाम ललित कश्यप बताया है |और यह इस मुकदमे में नामजद आरोपी है | इसके पास से एक अवैध 315 असलहा बरामद हुआ है | बाइक पर सवार एक दूसरा व्यक्ति था उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई एक दूसरी टीम ने इस घटना का जो नामजद आरोपी था मेराज उसको भी गिरफ्तार कर लिया है ।
बाइट:: निपुण अग्रवाल (डीसीपी साउथ)
