State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

बहराइच : आदमखोर भेड़िये का हुआ एनकाउंटर, एक माह में 29 लोगों को किया था घायल

बहराइच : आदमखोर भेड़िये का हुआ एनकाउंटर, एक माह में 29 लोगों को किया था घायल

TIL Desk बहराइच:👉 उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की कैसरगंज तहसील क्षेत्र में पिछले कई हफ़्तों से दहशत का पर्याय बने आदमखोर भेड़िए का आज सुबह वन विभाग की टीम ने अंत कर दिया।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राम सिंह यादव ने बताया कि इस भेड़िए ने कल फिर दो मासूम बच्चों और एक महिला पर हमला किया था, जिसके बाद पूरी टैंको उस इलाके में तैनात कर दिया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मँझारा तौकली गांव में भेड़ियों ने दहशत फैला रखी थी । एक माह में भेड़ियों ने 29 लोगो को किया था घायल। मुख्यमंत्री ने दिए थे भेड़ियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के निर्देश। वन विभाग की टीम ने आज आदमखोर भेड़िए को मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *