TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड स्थित आर-से लॉन के सामने एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और करीब आधा दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
दोनों ही मृतक कैटरिंग का काम करते थे हादसे के समय वे अपने काम से वापस आ रहे थे। मृतक की पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम कराया जायेगा। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।
