TIL Desk लखनऊ:
एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी ने शातिर चोरो की गैंग का किया खुलासा | एडीसीपी ने बताया यह चार लोगो का गैंग है | इन लोगो ने ऑटो मे सवारी बैठाकर उससे 2 हज़ार रुपया छीना | वही उसकी तलाशी ली तलाशी मे सवारी के पास से निकले मोबाइल से 28 हज़ार रुपये पेटीएम भी किया |
इस घटना की तहरीर मड़ियाव थाने को प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस लगातार इन लोगो की जानकारी एकत्रित कर रही थी | पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह लोग आईआईएम रोड स्थित यादव ढाबे पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई पुलिस ने मौके पर पहुंच इन चारो को गिरफ्तार किया |
इन चारो के पास से 14 हज़ार रुपया और ऑटो रिक्शा बरामद हुआ इन चारो ने थाना मदेगंज और थाना वज़ीरगंज क्षेत्र मे भी घटनाओ को अंजाम दिया है | बाकि इनका और आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है |
बाईट:: एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी
