TIL Desk लखनऊ:
थाना दुबग्गा क्षेत्र में चली गोली, भतीजे ने चाचा को मारी गोली l थाना दुबग्गा के जेहटा चौकी अंतर्गत चली गोली सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस गोली लगने से चाचा की हुई मौत l
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुँचे डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, टाड़खेड़ा गाँव थाना दुबग्गा क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति जिनको गोली मारी गई है जिसका नाम वीरेंद्र है जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष है जो अपने घर के बाहर बैठे थे और अपने ननिहाल में रहते थे मूल रूप से मानक नगर क्षेत्र के रहने वाले थे इसी बीच उनके भतीजे और भतीजे के लड़के जो उनको वापस ले जाने की जिद कर रहे थे लेकिन जब मना किया तो नाराज़ होकर उन्होंने देसी तमंचे से गोली मार दी l
सीने में गोली लगने से वहीं मौके पर मृत्यु हो गई मौके पर थाना दुबग्गा प्रभारी एसीपी काकोरी पहुंचे मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है इस संबंध में गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है सरकारी पेंशन को लेकर बीच में कुछ विवाद था ।
