Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: कफ सीरप काण्ड में UPSTF को मिली बड़ी सफलता; 2 अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ: कफ सीरप काण्ड में UPSTF को मिली बड़ी सफलता; 2 अभियुक्त गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉यूपी STF को मिली बड़ी सफलता फेन्सेडिल कफ सिरप व कोडीन युक्त अन्य दवाओं को नशे के रूप में प्रयोग करने हेतु इनका अवैध भंडारण एवं व्यापार करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त अभिषेक शर्मा व शुभम शर्मा के पास से कई अहम दस्तावेज हुए बरामद |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एबॉट कम्पनी का दिल्ली का सुपर डिस्ट्रीब्यूटर एवं अभियोग में वांछित अभियुक्त अभिषेक शर्मा तथा शुभम् शर्मा उपरोक्त किसी काम से लखनऊ आये हुए है, STF ने दोनों अभियुक्तो को आलमबाग मवैया रोड पर टेडी पुलिया तिराहे के पास से किया गिरफ्तार |

STF द्वारा पूछताछ में अभिषेक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 से विशाल सिंह एवं विभोर राणा के यहां जी०आर० ट्रेडिंग दवा की फर्म में काम कर रहा था। शुरू में मैं जी०आर० ट्रेडिंग में लोडिंग अनलोडिंग का कार्य देखा करता था एवं उससे संबंधित रिकॉर्ड मेंटेन करता था |

विभोर और विशाल जी०आर० ट्रेडिंग में एबॉट कंपनी की अन्य दवाओं के साथ फेन्सेडिल कफ सिरप मंगाते थे एवं फर्जी फर्म के माध्यम से खरीद बिक्री दिखाकर नशे के रूप में प्रयोग करने के लिए तस्करों को सप्लाई करते थे, जो बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *