State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

SIR के मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह ने ECI, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

TIL Desk लखनऊ:👉आप सांसद संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस…………संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी, योगी और ज्ञानेश कुमार के कर्मचारियों ने मिलकर SIR के नाम पर पुनरीक्षण में धांधली की।

ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और बीडीसी चुनाव के लिए अलग-अलग और नगर निगम क्षेत्रों में गहन पुनरीक्षण किया गया।

चुनाव आयोग ने दिसंबर 2025 में उत्तर प्रदेश में 17 करोड़ मतदाता होने की जानकारी दी थी।

बाद में शहरी और ग्रामीण मिलाकर केवल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता बताए गए।

साढ़े चार करोड़ से अधिक मतदाता सूची से गायब कर दिए गए।

संजय सिंह ने कहा कि हर बूथ पर 200 वोट बढ़ाने और दूसरे राज्यों से नाम जोड़ने की तैयारी है।

विपक्षी मतदाताओं के वोट नहीं बढ़ेंगे, जबकि भाजपा समर्थकों के वोट बढ़ाए जाएंगे।

भाजपा विधायक नीरज बोरा के बयान का हवाला देते हुए गंभीर सवाल उठाए।

संजय सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर 2 करोड़ 17 लाख फॉर्म-10 और 2 करोड़ 10 लाख शिफ्टेड मतदाताओं की जानकारी मांगेगे।

सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की और इसे बड़ा चुनावी घोटाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *