TIL Desk लखनऊ:
लौलाई काशीराम कालोनी प्राथमिक विद्यालय में 26 जनवरी 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ देखा।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान शिल्पकारों के योगदान को याद किया गया। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और देश के प्रति समर्पण एवं सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। प्रधानाध्यापिका संतोष सक्सेना,स.अ/ए.आर.पी शन्नो राय,स.अ.शालिनी मिश्रा एवं सुमन सिंह, शिक्षा मित्र सुनीता यादव,अमरजीत एवं स्कूल के बच्चे तथा अभिवावक उपस्थित रहे।
