Entertainment, हिंदी न्यूज़

फार्महाउस बनाना मेरे जीवन का सबसे संतोषजनक अनुभव- शिल्पा शिंदे

TIL Desk मुंबई:👉लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ में अंगूरी भाबी के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों पर्दे से दूर एक बिल्कुल अलग और सुकूनभरी ज़िंदगी को जी रही हैं। शहरी भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर, शिल्पा ने करजत स्थित अपने फार्महाउस को अपना सच्चा आशियाना बना लिया है। शिल्पा शिंदे ने यह फार्महाउस खुद अपने सपनों से संवारा है, जो अब सिर्फ एक रिहायशी जगह नहीं बल्कि उनका जीवन-दर्शन बन चुका है। हाल ही में उन्होंने खेती की ओर रुख किया है और अपना ज्यादातर समय पौधों की देखभाल, सब्ज़ियाँ उगाने और मिट्टी से जुड़ने में बिता रही हैं। हरियाली के बीच सुबह की सैर, खेतों में काम और प्रकृति के साथ समय बिताना उनके लिए मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का जरिया बन गया है।

अनुभव साझा करते हुए शिल्पा शिंदे यानि एण्डटीवी के पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ की अंगूरी भाबी कहती हैं,‘‘करजत में अपना फार्महाउस बनाना मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। मैं हमेशा एक ऐसी जगह चाहती थी जो पूरी तरह मेरी हो- शांत, स्थिर और शहर की दौड़-भाग से दूर। खेती मेरे लिए बहुत सहज रूप से जीवन का हिस्सा बन गई। मैंने छोटी शुरुआत की, कुछ सब्ज़ियाँ और जड़ी-बूटियाँ लगाईं और रोज़ उन्हें बढ़ते देखा। अपने हाथों से उगाया हुआ खाना एक अलग ही संतोष देता है। प्रकृति के करीब रहना, ताज़ी हवा के साथ दिन की शुरुआत करना, मिट्टी के साथ समय बिताना और अपने प्रयासों का परिणाम देखना मुझे ऐसा सुख, शांति और जुड़ाव देता है, जो शहर की ज़िंदगी कभी नहीं दे सकती।’’ वह आगे कहती हैं, ‘‘यहाँ प्रकृति के बीच जीवन ज्यादा वास्तविक, संतुलित और अर्थपूर्ण लगता है। फार्महाउस पर बिताया हर दिन मुझे कुछ नया सिखाता है-धैर्य, कृतज्ञता और धीरे-धीरे जीने की खुशी। चीज़ों को अपनी गति से बढ़ते देखना मेरे जीवन को देखने का नज़रिया बदल चुका है। फार्महाउस अब सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि मेरी शरण, मेरा सुकून और मेरा शिक्षक बन चुका है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *