State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ में UGC के काले कानून के खिलाफ BJP नेताओं के आवास के बाहर लगे पोस्टर

लखनऊ में UGC के काले कानून के खिलाफ BJP नेताओं के आवास के बाहर लगे पोस्टर

TIL Desk लखनऊ:👉UGC के काले कानून के ख़िलाफ़ आर्यन मिश्रा ने भाजपा के सवर्ण समाज के नेताओं के सरकारी आवास के बाहर रात को लगाया पोस्टर…|

देश में UGC कानून को लेकर विरोध गहराता जा रहा है, बीती रात उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हड़कंप तब मच गया जब रात 2 बजे आर्यन मिश्रा जो ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक, पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शर्मा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर के बाहर पोस्टर लगाया जिसमें वो भाजपा के सवर्ण समाज के माननीय लोगों का विरोध करते दिखे जो सरकार में होने के बावजूद इस कानून का विरोध नहीं कर रहे है , जिससे सवर्ण समाज में काफी नाराजगी है ।

साथ ही साथ आर्यन मिश्रा प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर भी पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज किया और ये साफ कर दिया कि वो इस कानून को लेकर सरकार से 2-2 हाथ करने को तैयार है , और तब तक पीछे नहीं हटेंगे जबतक सरकार में बैठे ये सवर्ण मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते और ये कानून वापस नहीं हो जाता…UGC_काला कानून वापस लो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *