Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: चिनहट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ की चिनहट पुलिस को मिली बड़ी सफलता l पूर्वी जोन की सर्विलांस/क्राइम टीम तथा थाना चिनहट की संयुक्त टीम द्वारा रेकी कर घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोर को किया गिरफ्तार l

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, सोना ,चांदी की ज्वैलरी, नगद 2,66,000/-रुपए बरामद किया l गिरफ्तार अभियुक्त राहुल गुप्ता इंदिरानगर लखनऊ का रहने वाला है

वही दूसरा अभियुक्त रामू कश्यप उर्फ करिया कर्नलगंज जनपद गोण्डा रहने वाला है l अभियुक्तों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम लोग पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं l हम दोनों की जान पहचान जेल में हुई थी l हम दोनों लोग चोरी के मामले में जेल गए थे l

जेल से निकलने के बाद रामू कश्यप मुझसे मिलने मेरे घर पर आया था l हम दोनों ने चोरी की योजना बनाई थी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *